फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, घरवालों ने आरोपी को पीटा

Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। 17 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर, आरोपी ने भी थाने में तहरीर देकर प्रेम प्रसंग की बात कहकर किशोरी के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता-भाइयों समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गुरुवार की देर शाम घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सुरेंद्र कुमार ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, उन्होंने आरोपी सुरेंद्र को पकड़कर उसके साथ मारपीट की, इस बीच आरोपी मौके से निकल भागा।



पिता की तहरीर पर थाने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, आरोपी सुरेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका किशोरी से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम किशोरी उसके घर के पास मिलने आई थी। तभी किशोरी के परिजनों ने आकर दोनों को साथ में देखकर गाली-गलौज की और मारपीट की।
विज्ञापन




धमकी देते हुए किशोरी को अपने साथ ले गए। आरोपी की तहरीर पर थाने में किशोरी के पिता-भाइयों समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। किशोरी पक्ष से दुष्कर्म और आरोपी पक्ष से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल और बयान दोनों करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें