फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीए की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, छेड़खानी में प्राथमिकी

Sat, 11 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकला। छात्रा की तहरीर पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह जब वह अपने गांव से बबेरू में शिक्षण कार्य करने आती है, तब पड़ोसी गांव का राहुल सिंह एक साल से उसका पीछा कर रहा है। सात अप्रैल को वह अपने घर में रखी परचून की दुकान में बैठी थी, तभी वह सूना मौका पाकर वहां आया और उसे दुकान से घसीटकर दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने उसे पटककर दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस बीच उसके चिल्लाने पर मां आ गई, वह मौके से धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें