फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब टैंक में लहराया 151 फीट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 1857 की क्रांति के पूर्व बांदा नवाब जुल्फिकार अली बहादुर द्वारा बनवाया गया ऐतिहासिक नवाब टैंक स्वतंत्रता दिवस पर नए लुक के साथ आकर्षण का केंद्र रहा। यहां चित्रकूटधाम मंडल का सर्वाधिक ऊंचाई वाला विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।
विज्ञापन

टैंक से सटे हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में समारोह के बीच 151 ऊंचे पोल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधियों समेत मंडल व जिला स्तरीय अफसरों ने ध्वजारोहण के बाद सैल्यूट किया। बांदा विकास प्राधिकरण आक्सीजन पार्क को विकसित कर रहा। इसी में चित्रकूटधाम मंडल का सर्वाधिक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ स्थापित किया गया है।
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। जनपद के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य (बबेरू) को मुख्य अतिथि बनाया गया था। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सरदार पटेल की तस्वीर नजर आती है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ध्वजारोहण और पार्क के लिए आयुक्त और डीएम की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक राजकरन कबीर ने भी संबोधित किया। विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, चंद्रपाल कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल भी मौजूद थे। आईजी के. सत्यनारायणा ने कहा कि अच्छे पार्क और चौराहे शहर की पहचान होते हैं। मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि पार्क को आकर्षक बनाकर नागरिकों को समर्पित किया जाएगा।
नवाब टैंक में नौका विहार, ओपेन जिम, ट्रैक, ओपेन थिएटर, बैडमिंटन व वालीबाल कोर्ट बनेंगे। फूड कोर्ट भी बनेगा। समारोह में एसीडी स्टूडियो के बच्चों ने निर्देशक निशा गुप्ता के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। आर्य कन्या इंटर कालेज और महिला डिग्री कालेज की छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत आदि पेश किए।
ये रहे मौजूद---
जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार, एसपी अभिनंदन, सीजेएम वीके गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, सीडीओ बीपी मौर्य, एसडीएम सुधीर कुमार, महेंद्र प्रताप, अवधेश निगम, डिप्टी कलक्टर सुरभि शर्मा, सीएमओ डा. वीके तिवारी, सीएमएस डा. यूबी सिंह, भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्त, जगराम सिंह चौहान, ईदगाह व जामा मस्जिद मुतवल्ली डा. शेख सादी जमां, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद इमरान अली, आर्य इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, जीजीआईसी प्रधानाचार्य बीना गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज जैन, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ, आरिफ खां, सईद अहमद, कल्लू राजपूत, वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, विकास प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह, एक्सईएन ओपी द्विवेदी, एई वसीम अहमद आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें