फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह होली पर गांव आया था। लॉकडाउन की वजह से वापस झांसी नहीं जा पाया था। बुधवार की रात घर के नजदीक पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव की है। यहां के 24 वर्षीय संत कुमार पुत्र शिवमोहन वर्मा ने घर के नजदीक बबूल के पेड़ में साफी बांधकर बुधवार की रात फांसी लगा ली।
बृहस्पतिवार की सुबह शव लटका मिला। पिता ने बताया कि बेटा संत कुमार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी इच्छा पीएचडी करने की थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

मौके पर पपरेंदा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पहुुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिल्ला थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह ने भी प्रथमदृष्टया आत्महत्या बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें