फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में 48 को और लोग

विज्ञापन
48 more people in grip of Corona - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 48 और लोग कोरोना की गिरफ्त में आ गए। इनमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कई पुलिसकर्मी, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे कार्यदायी संस्था के कर्मचारी, दूरदर्शन रिले सेंटर के अभियंता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सेनिटाइजेशन के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 267 हो गई है। 8 और मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 461 हो गई है।
गुरुवार को शहर के फूटा कुंआ निवासी लगभग 95 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह पाजिटिव और होम आइसोलेशन में था। रात में ही मेडिकल कालेज टीम ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कुल मृतकों की संख्या आठ हो गई हैं।
विज्ञापन

शाम कोई आई जांच नमूनों की रिपोर्ट में 28 पाजिटिव पाए गए, जबकि पहली रिपोर्ट में 20 संक्रमित मिले थे। संक्रमितों में 16 महिलाएं हैं। एक पांच वर्ष की बालिका (कबीर नगर, तिंदवारी) और एक छह वर्ष का बालक( फूटा कुंआ मर्दननाका) है।
तीन पुलिस कर्मी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हैं। संक्रमितों में शहर की छावनी , कटरा, , कालू कुंआ, वन विभाग के नजदीक, इंदरानगर ,कैलाशपुरी, पुलिस लाइन, मर्दननाका फूटा कुंआ सहित कबीर नगर तिंदवारी, पल्हरी, बिसंडा, कालिंजर थाना आदि इलाकों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें