फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ सास को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
Mother-in-law put to death with lover - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बहू को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर सास की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। आरोपी बहू का प्रेमी ममेरा देवर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक माटा गांव में शुक्रवार की देर रात घर के दरवाजे पर सो रही भोला (56) पत्नी स्व. कमल यादव ने रात में आहट होने पर बहू किरन को प्रेमी राजेंद्र यादव संग आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।
इस पर दोनों ने भोला को दबोचकर रसोईघर में ले जाकर मुंह दबाकर ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। मौके से आरोपी प्रेमी राजेंद्र भाग गया और बहू किरन ने पड़ोस में रह रहे ममेरे ससुर कामता यादव को बताया कि बदमाशों ने उसकी सास की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी सदर सत्य प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। शंका पर बहू किरन से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया। भोला के छोटे पुत्र सुनील यादव ने बहू किरन और उसके प्रेमी राजेंद्र यादव के विरुद्ध धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेंद्र अविवाहित है और रिश्ते में आरोपी बहू किरन का ममेरा देवर है और मृतका भोला का भतीजा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें