चोरों द्वारा मकान में लगाई गई सेंध। संवाद
- फोटो : BANDA
दीवार में सेंध लगाकर चोरी
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सैमरी गांव में ताला बंद मकान में चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर रुपये व जेवरात पार कर दिए। किसान का पूरा परिवार सतना (एमपी) गया था।
सैमरी गांव के किसान सत्यभान सिंह सपरिवार अपने बीमार ससुर को देखने सतना गए थेे और घर पर ताला पड़ा था। शुक्रवार की देर रात चोर दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुस आए और 36 हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए।
पड़ोसियों ने गृह स्वामी को चोरी की जानकारी दी। सत्यभान ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि निरीक्षण किया गया है। चोरों की पहचान की जा रही है। (संवाद)