वित्तविहीन शिक्षक सम्मेलन में मंचासीन संघ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन) प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा है कि सरकार ने बजट में मानदेय के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया है। संघ अपने हकों की लड़ाई 12 वर्षों से लड़ रहा है।
रविवार को यहां मैरिज हाल में आयोजित संघ के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के अधिकारियों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया जाएगा। इसी के तहत इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां, रामबदन यादव, जियारत हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सचिव चंद्रभूषण मिश्र, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, जीजीआईसी प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने भी संबोधित किया।
संचालन सच्चिदानंद पांडेय ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, संघ जिला संरक्षक नईमुद्दीन सिद्दीकी, नंदराम धुरिया, अकील अहमद, ऋषिकांत द्विवेदी, संतोष गुप्ता, देवी परवीन, शिवाकांत, हिना परवीन, शाहिदा परवीन, दुर्गेश गुप्ता, मीना भारती, माया गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।