बांदा। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के क्रम में महिला थाना की मिशन शक्ति टीम की ओर से प्राथमिक विद्यालय तिंदवारा में बच्चियों को गुड-टच, बैड-टच तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति टीम की एसआई रश्मि सिंह, मोहिनी, मोहित शिवहरे द्वारा स्कूलों में छुट्टी के दौरान छात्राओं से बात-चीत कर उन्हे जागरूक किया गया। कोतवाली बबेरू की मिशन शक्ति टीम द्वारा फफूंदी में महिलाओं को इकट्ठा कर जागरूक किया गया। नरैनी कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा नरैनी में।थाना बिसंडा की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा बिसंडा में जागरूकता अभियान चलाया गया।
थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा में छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा शहर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान टीम द्वारा मर्दनाका के लोहारतलैया में सुबरातन पत्नी फिरोज व नास्तिक पुत्र साबिर के मध्य पारिवारिक विवाद को समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया गया।