फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में हैवानियत की हदें पार: खेत पर चने का साग तोड़ने गई बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 06 Nov 2021 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म सहित एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के एक किशोर ने नौ वर्षीय बालिका को अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका शुक्रवार की दोपहर अपनी दो सहेलियों के साथ खेत पर चने का साग तोड़ने गई थी। तभी पड़ोसी किशोर उसे फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा।

विरोध करने पर उसे जबरदस्ती अरहर के खेत में घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। घटना से सहमी सहेलियां भाग गईं। आरोपी किशोर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटने पर बालिका ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता उसे थाने लेकर पहुंचा और आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म सहित एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंसपेक्टर राकेश सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालिका का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद डीएनए जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें