फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: प्रवासी मजदूर की पत्नी फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। प्रवासी मजदूर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति गुजरात में है। घर के अन्य सदस्य खेत में थे। बदौसा थाना क्षेत्र के मुंशी पुरवा (भदावल) में रविवार को देर शाम सुमन (20) पत्नी रामनरेश ने घर के कमरे में छत के हुक में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

खेत से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा। शादी पिछले वर्ष हुई थी। पति गुजरात में है। वहां मजदूरी करता है। फौरीतौर पर आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी। मृतका का मायका बदौसा थाना क्षेत्र के गरबा पुरवा (उतरवां) में है।
देर रात लमेहटा चौकी प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल उन्हें सूचना नहीं मिली है। उधर, अतर्रा संवाद के मुताबिक बदौसा क्षेत्र के उतरवां गांव में रामचंद्र का तीन वर्षीय पुत्र पवन रविवार को शाम घर में खौलते दूध से झुलस गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें