फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर ने जहर खाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर वालों की नजर बचाकर प्रवासी मजदूर ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक लॉकडाउन के समय घर लौटा था। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

हालांकि, आर्थिक तंगी और पति-पत्नी के बीच कहासुनी की चर्चा ग्रामीणों में रही। मिली जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव में गुलाब के पुत्र आकाश (23) ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ पी लिया।
उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा हीरा प्रसाद ने बताया कि घटना के वक्त घर के सभी लोग मौजूद थे। पानी पीने के बहाने उसने गिलास में जहरीला पदार्थ घोलकर पी लिया था। पिछले वर्ष जून माह में गांव की ही आकाश की शादी हुई थी। वह मुंबई में मजदूरी करता था।
लॉकडाउन के समय घर लौट आया था। आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर सके। ग्रामीणों में आर्थिक तंगी और पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की चर्चा रही।
दो युवतियों समेत तीन ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों समेत तीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह परिजनों ने गृह कलह बताई है। गिरधारी पुरवा (बिसंडा) में निर्मला ने बृहस्पतिवार की रात जहर खा लिया।
कमासिन में सुमन देवी ने घरेलू बात से नाराज होकर बृहस्पतिवार की रात जहर खा लिया। एक अन्य घटना में शहर के बलखंडी नाका में कल्लू ने जहरीला पदार्थ पी लिया।
युवती, युवक ने फांसी लगाई, भर्ती
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध में सुरजा देवी ने शुक्रवार को सुबह कमरे में दुपट्टा से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ गई और फंदा काटकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
बताया कि घरवालों की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की कोशिश की है। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के डिंगवाही गांव में रामानंद ने बृहस्पतिवार की रात कच्चे कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें