Midnight raid in mine, 17 trucks caught
- फोटो : BANDA
बांदा। चुनावी माहौल में जिलाधिकारी ने शुक्रवार आधी रात सदर तहसील के भवानी पुरवा गांव में बालू खदान में छापा मारा। उन्होंने साथ चल रहे खनिज अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए। 17 ओवरलोड और अवैध खनन वाले ट्रकों का ई-चालान कर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी ने ट्रकों को शहर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि पकड़े गए ट्रकों से करीब 12 लाख 60 हजार रुपये राजस्व के रूप में मिलेंगे। उन्होंने खदान में चल रहे कंप्यूटर और धर्मकांटा आदि का भी निरीक्षण किया। यहां मिली खामियों पर पट्टा धारक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए खनिज अधिकारी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।