फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के गांधी बोस का बेटा भाजपा में शामिल

विज्ञापन
लखनऊ में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत के साथ दिनेश बोस व उनके समर्थक। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा के प्रचार में आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा एक तरफ शुक्रवार को जहां बांदा जनपद की धरती पर बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले वरिष्ठ समाजवादी नेता जमुना प्रसाद बोस की मंच से सराहना कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ स्व. बोस का बेटा लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा था। भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बोस के बेटे को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

जमुना प्रसाद बोस (स्वर्गीय) 1970 के दशक से 90 तक चार बार बांदा से विधायक हुए। बनारसी दास गुप्ता और रामनरेश यादव के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकारों में काबीना मंत्री रहे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम समाजवादी नेता उनको बहुत ही सम्मान देते थे।
बोस आजीवन समाजवादी रहे। भाजपा या अन्य दल में नहीं गए। सितंबर 2020 में कोरोना काल में इस महान समाजवादी नेता का निधन हो गया था। स्वर्गीय बोस के बेटे दिनेश बोस पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सपा से ही जुड़े थे। लेकिन शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश नेतृत्व को दिए पत्र में कहा कि उनका पूरा परिवार आज भी किराए के मकान में रहता है। बांदा जनपद में हजारों समर्थक हैं। पूरा परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।
सपा नेतृत्व की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर छोड़ी पार्टी
बांदा। दिनेश बोस ने फोन पर बताया कि सपा नेतृत्व ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक उनकी और उनके परिवार की पूरी तरह उपेक्षा की। उनके पिता के सम्मान को भी बरकरार नहीं रखा। जबकि पिता और पूरे परिवार ने हमेशा सपा के ही प्रति अपना समर्पण बनाए रखा। उपेक्षा से क्षुब्ध होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। बताया कि उनके साथ ही अंबिका दत्त मिश्र, अनुज निगम, यशवंत शर्मा, रामू तिवारी आदि ने भी भाजपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें