फोटो 20 - प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित। संवाद
तिंदवारी। विकासखंड के भिडौरा गांव स्थित शिवशक्ति परिसर में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आचार, मशरूम, मूली, आंवला और मिक्सचर आचार बनाने की तकनीक सिखाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना था।
ग्राम्य विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को इसे रोजगार स्थापित करने में उपयोग करना चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी दिनेशचंद्र उपाध्याय ने भी कहा कि महिलाओं और पुरुषों दोनों को इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में धीरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, समाजसेवी एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूनम देवी, विकास शर्मा, सिमरन शर्मा, अंजली, रोशनी, प्रतिज्ञा देवी, इच्छाराम विश्वकर्मा, विक्रम, जीतू और अनूप उपस्थित रहे।