तिंदवारी। ससुरासीजनों द्वारा विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा के भगवती नगर निवासी नगीना उर्फ मुस्कान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी बीते 22 अप्रैल को फतेहपुर के कस्बा बिंदकी मुहल्ला वारसी नगर हजरतपुर पूर्वी निवासी मो. दानिश के साथ हुई थी। इसके बाद से ही पति मो. दानिश व ससुर शमशाद वारसी उर्फ गुड्डू व देवर आसिफ व साकिब, सास परवीन, बड़ी अम्मी हुस्नबानो आदि कम दहेज को लेकर ताना देते थे।
शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजन का कहना था कि मोटरसाइकिल और एक तोला सोने की चेन व एक लाख रुपये पिता से मांगने का दबाव बताते थे। 21 जुलाई की रात्रि करीब 10 बजे ससुरालीजन ने कमरे में बंद कर पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे पिता चंदूराइन बेटी को लेकर अपने घर आ गए। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।