फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मारक फिर बना दिया, अनावरण अब तक नहीं

Thu, 16 Jul 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्यु बलखड़िया द्वारा फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे में 6 एसटीएफ जवानों की हत्या कर दिए जाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल पर शहीद जवानों की याद में स्मारक निर्माण कराया था। बलखड़िया को यह नागवार गुजरा। 21 सितंबर 2013 को दिनदहाड़े उसने स्मारक पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। जेसीबी से सड़क खोदकर खाई बना दी।
विज्ञापन


दस्यु दल का कहना था कि यहां पुलिस के हाथों मारे गए दस्युओं का स्मारक बनेगा। पुलिस कर्मियों का नहीं। यह भी धमकी दी थी कि अगला अटैक थाने पर होगा। पुलिस ने रातों-रात काम शुरू कराकर स्मारक दोबारा बनवा तो दिया लेकिन अनवारण आज तक हो सका।

यह दो वर्षों से ढका हुआ है। ग्रामीणों में चर्चा है कि बलखड़िया के डर से स्मारक का अनावरण नहीं हुआ। हालांकि पुलिस अधिकारी इस तर्क को सिरे से खारिज करते हैं। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी का कहना है कि कुछ कार्य बाकी रह गया था शायद इसलिए अनावरण नहीं हुआ। जल्द ही इसे खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें