फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ब्रेक, उमस से बिलबिलाए

Tue, 14 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड में पिछले चार दिनों से जबरदस्त उमस का आलम है। सोमवार को निकली तेज धूप मंगलवार को और तीखा हो गई। धूप और उमस में लोग पसीने में तरबतर हो गए। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जुलाई के पहले सप्ताह में चित्रकूटधाम मंडल में 184 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 10 जुलाई के बाद मौसम ने फिर यूटर्न लिया और बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया। इसके बाद कड़ी धूप और उमस ने जनजीवन बेहाल हो उठा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मौसम में 60-70 फीसदी आर्द्रता रही।

यह औसत से 20 फीसदी ज्यादा है। चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी उमस गर्मी से बेहाल लोग बारिश के इंतजार में आसमान को निहारते रहे। उधर, केंद्रीय जल आयोग के सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि मौसम साफ होने पर बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 और न्यूनतम में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को यह बढ़कर अधिकतम 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम में आर्द्रता बढ़ने और हवा की गति सिर्फ 2.5 किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से उमस भरी गर्मीं में भारी इजाफा हो गया। लोग कूलर और पंखे में भी पसीने से तरबतर नजर आए। स्कूली छात्र-छात्राओं को कड़ी धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें