बबेरू। सिमौनीधाम मेला 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं और स्वयंसेवियों ने कामों का बंटवारा और जिम्मेदारियां पहले ही तय कर ली हैं। अब मेला परिसर में सफाई और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है।
तीन दिवसीय सिमौनी मेला के लिए प्रशासन भी तैयारियां कर रहा है। सफाई, टूरिस्ट कांप्लेक्स की पुताई, शौचालय मरम्मत, पानी आपूर्ति आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सड़कों की मरम्मत हो रही है। सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे आदि दुरुस्त कराए
जा रहे हैं। यहां स्थापित शंकर जी की 85 फीट व हनुमान की लेटी प्रतिमा को भी रंगरोगन कर सजाया संवारा जा रहा है। स्वामी अवधूत महाराज के भक्त पूरी श्रद्धा से अपना दायित्व पूरा कर रहे हैं।