फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने बृहस्पतिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर बीती रात ही विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र अलिहा गांव का है। जहां पर बृहस्पतिवार की शाम घरेलू कलह से परेशान होकर 30 वर्षीय रचना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर जब पति सुनील कुमार को जानकारी हुई तो उसे आनन-फानन में निजी वाहन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाॅक्टर ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
जहां पर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान रचना की रात में मौत हो गई। दिवंगत रचना के भाई सोहनलाल निवासी रानीपुर चित्रकूट ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन ने मारपीट कर जहर खिलाया था। पति व सास-ससुर अक्सर शादी में कम दहेज की बात को लेकर ताना मारते थे। वहीं पति सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में शादी हुई थी।
विज्ञापन

कभी कभार आपस में मामूली नोकझोंक हो जाती थी लेकिन जो आरोप लगा रहे हैं यह बिलकुल गलत हैं। हालांकि बदौसा थाना प्रभारी भाष्कर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें