फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटरों के रीडिंग की जांच कराएं : प्रभारी मंत्री

Fri, 28 Nov 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 18 जिला समन्वय समिति की बैठक में निर्देश देते प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी। स्त्रोत : सू
विज्ञापन
बांदा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के घरों का बिजली का बिल दो गुना हो गया है। औद्योगिक विकास व निर्यात प्रोत्साहन व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक के दौरान जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि रबी की फसल की बोआई तेजी के साथ हो रही है ऐसे में खराब पड़े राजकीय नलकूपों को तत्काल अभियान चलाकर ठीक किया जाए। कालू कुआं चौराहे के खराब बिजली के खंभों को बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर राजस्व को चूना लगाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान व जल निगम ग्रामीण ध्यान दें। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
जरर से मनीपुर तक, बांदा -कालिंजर- बघेलावारी, काजी टोला से समसदीपुर की सड़क ठीक कराने के निर्देश दिए। जसपुरl थाने के सामने की सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने तथा गड्ढा मुक्त की गई सड़कों का सूची देने को कहा। निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किए जाने व गोशालाओं के बिलों का शीघ्र भुगतान कराए जाने की बात कही। प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प के अन्तर्गत बाउन्ड्रीवॉल व शौचालय का निर्माण कराए जाने तथा जर्जर विद्यालय के भवन से बच्चों को अन्य कही शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए लापरवाह सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बबेरू मंडी में जाम की समस्या का निस्तारण कराए जाने को कहा। खारिज का समय से निस्तारण किये जाने तथा वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू विवेक, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें