फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज की मांग के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी एक विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पनगरा गांव निवासी शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि पुत्री राधा देवी का विवाह वर्ष 2019 में चित्रकूट जनपद के अवझर गांव निवासी लवकुश के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करता था। कई बार पंचायत और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। बताया कि 29 जून की सुबह पति, सास और अन्य परिजनों ने पुत्री के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके पहुंची। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें