अतर्रा। बिसंडा थानाक्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी कमल सिंह ने लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए लोडर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि बीते 23 जून की सुबह उनके चाचा हल्के सिंह बाइक से बदौसा जा रहे थे। इसी दौरान चित्रकूट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थानाप्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन चालक की तलाश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद )