फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए आज से कई विशेष ट्रेनें

Mon, 14 Jan 2019 11:05 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बांदा प्लेटफार्म पर पहुंची हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ के लिए रेलवे तैयार है। शाही स्नान (मंकर संक्रांति) 15 जनवरी से स्पेशल ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। उधर, परिवहन निगम ने तीन सौ से अधिक बसें कुंभ यात्रियों के लिए लगाई हैं।  

विज्ञापन


15 जनवरी को प्रयागराज से झांसी के बीच 4 ट्रेनें, 16 जनवरी को प्रयागराज, बांदा व झांसी के बीच तीन ट्रेनें, 17 जनवरी को प्रयागराज, छिवकी, बांदा, झांसी के बीच चार ट्रेनें चलाई जाएगी। इसी तरह पौष पूर्णिमा 21, 22 व 23 जनवरी को चार मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मौनी अमावस्या पर 5 व 6 फरवरी को प्रयागराज, छिवकी, बांदा, झांसी के बीच पांच ट्रेनें, बंसत पंचमी पर 10, 11 व 12 फरवरी को प्रयागराज, छिवकी, बांदा, झांसी के बीच चार ट्रेनें, माघी पूर्णिमा 19 व 21 फरवरी को प्रयागराज, छिवकी, बांदा, झांसी के बीच चार ट्रेनें, महाशिवरात्रि पर 4, 5 व 6 मार्च को प्रयागराज, छिवकी, बांदा, झांसी के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि दो विशेष ट्रेनों का अलग-अलग तिथियों में चक्राकार संचालन किया जाएगा। उधर, हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी बोगियां लगाई गई हैं।  

इसके अलावा परिवहन निगम ने कुंभ मेले के लिए बांदा डिपो से 121, महोबा से 98, हमीरपुर से 58 व राठ डिपो से 74 बसें लगाई हैं। यह सभी अग्निशमन यंत्र फर्स्टएड बाक्स से लैस हैं। चालक व परिचालक वर्दी में रहेंगे। इसके अलावा 27 नई बसों को कुंभ इंटर सिटी के रूप में प्रयागराज भेजा गया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय (बांदा) में कंट्रोल रूम खोला गया है। यह 24 घंटे काम करेगा। रास्ते में खराब होने वाली बसों की मरम्मत के लिए दो मोबाइल टीमें रहेंगी। चित्रकूटधाम मंडल के सेवा प्रबंधक (एसएम) धंजीराम ने बताया कि 221 बसों को प्रयागराज भेजकर शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें