फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जनगणना ड्यूटी से कई स्कूल बंद, शिक्षकों ने उठाए सवाल

Sun, 15 Nov 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनगणना कार्य में शिक्षकों के साथ विद्यालयों के परिचारकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

इससे जिले के कई विद्यालय बंद हो गए हैं। स्कूलों का संचालन प्रभावित होने पर उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से समाधान की मांग की है।
टीचर्स सोसायटी के बैनर तले रविवार को हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि जनगणना ड्यूटी से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बैठक में प्रधानाध्यापकों के पदों को भरने में वरिष्ठता की अनदेखी का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति को आधार बनाकर वरिष्ठता क्रम में पद भरने की मांग की। जिले में प्रोन्नति वेतनमान की करीब 120 पत्रावलियां दो साल से लंबित होने पर भी नाराजगी जताई। ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के बीच शिक्षक परेशान हैं।
ब्लॉक पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि शिक्षकों को समस्याएं बताने के लिए समय तक नहीं दिया जाता। बिसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी पर निर्धारित साप्ताहिक दिवस पर भी संगठन को समय न देने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने की। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित प्रादेशिक निर्वाचन पर भी चर्चा हुई। मंडलीय महामंत्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी सहित जिला और ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें