Mahoba dominates youth festival
- फोटो : BANDA
बांदा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वाधान में आदर्श बजरंग इंटर कालेज में मंडल स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ। शुरुआत प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार ने दीप जलाकर की।
भारत नाट्यम व कथक में उर्रशी चौरसिया, कुचिपुड़ी नृत्य में कुमकुम, मणिपुरी नृत्य में अमृता अनुरागी, ओडिसी नृत्य में सोनम पाटकार, हारमोनियम में अमन सोनी, सामूहिक लोकगीत में टीम, गिटार वादन में हेमंत (महोबा), तबला वाद में उदय प्रकाश, शास्त्रीय गायन में मंजू, रिकार्डिंग नृत्य में छवि गुप्ता, सितार वादन व मृदंग में उदय प्रकाश (बांदा), एकल लोकगीत में मोहित (हमीरपुर) प्रथम स्थान पर रहे। उप निदेशक युवा कल्याण विभाग अजय कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।