फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में संकल्प मोर्चा का प्रदर्शन

विज्ञापन
mahgayee ke virodh me pradersan - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में भागीदार संकल्प मोर्चा शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। मोर्चा पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल और गैस को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मोर्चा ने ज्ञापन में प्रदेश में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से फेल बताया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कोआर्डिनेटर कालूराम प्रजापति के नेतृत्व में मोर्चा बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मनमाना टैक्स वसूलने से पेट्रो पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब तबका महंगाई का बोझ नहीं उठा पा रहा है। कीमतों में कमी लाने के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस को जीएसटी दायरे में लाया जाए।
इसके अलावा प्रदेश में बढ़ते अपराधों का भी ज्ञापन में जिक्र किया गया। ज्ञापन में कहा कि दुष्कर्म, हत्या, लूटपाट आदि जघन्य अपराध बढ़े हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। आरोप लगाया कि पुलिस बगैर रुपये लिए कोई काम नहीं करती। मोर्चा के घटक दलों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बाबूराम प्रजापति, पंकज प्रजापति, अशोक कुमार, शोभित नामदेव, राजेश सिंह, विपिन पाल, हरिओम, मनोज याज्ञिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें