फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीजी ने कबरे पुरवा को 4 विकेट से हराया

Tue, 08 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खत्री पहाड़। देहात प्रीमियर लीग सीजन-4 के चौथे मुकाबले में देवीजी टीम ने कबरे पुरवा को 4 विकेट से पराजित कर दिया। पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी हिम्मत कुमार को मैन आफ द मैच से नवाजा गया।

विंध्यवासिनी देवी मंदिर क्रिकेट ग्राउंड में न्यू स्टार देवीजी और एनसीसी कबरे पुरवा के बीच मुकाबला हुआ। टास जीतकर कबरे पुरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए।
विज्ञापन


 वेद प्रकाश ने 21 व मनोज ने 22 रन बनाए। देवीजी टीम के खिलाड़ी हिम्मत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट व लकी ने दो विकेट लिए। जवाब में देवीजी की टीम के मोनू शुक्ला ने 3 छक्के की मदद से 28 रन व सलमान ने 3 छक्के लगाकर 30 रन बनाए और लक्ष्य हासिल कर लिया।

देवीजी ने 16 ओवर खेलकर मैच चार विकेट से जीत लिया। कबरे पुरवा के रोहित 3 व मोहित ने 2 विकेट लिए। डीपीएल में देवीजी की यह दूसरी जीत है। मैन आफ द मैच का पुरस्कार हिम्मत को मिला। अंपायरिंग संजय अग्निहोत्री व सूर्य प्रकाश तिवारी ने की। रेफरी शफीक खान और स्कोरर पीयूष चौबे व आकाश गोस्वामी रहे।
विज्ञापन


कमेंट्री संदीप तिवारी व संदीप गोस्वामी ने की। बुधवार को पनगरा और केसीसी कतरावल के बीच मैच होगा। इसके पूर्व राकेश कुमार गर्ग ने टास कराकर मैच शुरू कराया। प्रेम स्वरूप द्विवेदी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिया। अध्यक्ष आलोक शुक्ला, राकेश शर्मा, प्रदीप पांडेय, सुरेश अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम चौबे, लल्लू खां इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें