अतर्रा। अलग-अलग घटनाओं में ट्रक और टेंपो चालकों के साथ मारपीट और लूटपाट हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पहली घटना में चित्रकूट जनपद के छिवलहा गांव निवासी ट्रक चालक परमहंस यादव पुत्र कैलाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक लेकर अतर्रा आ रहा था। बिसंडा मार्ग में सेमरिया गांव के पास कुछ लोगों ने ट्रक रोक लिया। वह नशे में थे। उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व जेब में पड़ी नगदी छीन ली।
थाना इंसपेक्टर रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो फरार हैं। उधर, दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा निवासी दादू पुत्र भैरव वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि लौटते समय बुधवार की रात नगवारा गांव के पास अज्ञात लोगों ने रोककर उसके साथ मारपीट की। रुपये लूट लिए। पुलिस जांच कर रही है।