Lohia struggled from road to house
- फोटो : BANDA
बांदा। समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर बुधवार को सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और उनकी नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा की।
जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने गरीब, किसान और शोषितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया। वह महान पुरुष थे।
गोष्ठी का संचालन महासचिव मोहम्मद हनीफ ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, हसन सिद्दीकी, अशोक श्रीवास, ईशान, कल्लू चौहान, विद्या सागर तिवारी, आलोक यादव, अवध बिहारी यादव, राजकुमार गुप्ता, मिश्रीलाल, आमिर खां, मुशीर अहमद फारुकी, संतराम वाल्मीकि, अजय चौहान आदि शामिल रहे।