बांदा। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना की जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई।
परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। बताया कि जनपद में 31 मार्च तक ऋण वितरण का लक्ष्य 4449 है।
लक्ष्य के सापेक्ष 6991 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें 5268 बैंकों द्वारा आवेदन पत्र स्वीकृत किए जा चुके है। इसमें 5020 लाभार्थियों को ऋण मिल चुका है। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों व बैंकों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष शत प्रतिशत स्वीकृत करते हुए ऋण दिया जाए।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह, डिप्टी कलक्टर/परियोजना अधिकारी महेंद्र प्रताप, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव आनंद, सिटी मिशन प्रबंधक आशीष अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।