फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीजेआई पर जूता उछालने की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता उछालने की घटना पर जिला अधिवक्ता संघ ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। न्यायमूर्ति पर हमले के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह मंडेला ने कहा कि न्यायमूर्ति पर जूता उछालने की घटना लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है। इससे न्याय पालिका व संविधान का अपमान हुआ है। घटना आजादी के नायकों द्वारा रचित संविधान और राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की सहिष्णुता की विचारधारा के प्रति असहिष्णुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य को देशद्रोह की श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई की जाना चाहिए। इस मौके पर महासचिव मनोज निगम, अधिवक्ता जयकरन सिंह, राममिलन पटेल, अंगद सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अजय सिंह, रोहन सिंहा, राजीव गुप्ता, दिनेश सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें