फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकीर के फकीर न बने कायस्थ समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज की अनदेखी और राजनीति में हिस्सेदारी न मिलने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां आए प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक की। कहा कि कायस्थ समाज लकीर का फकीर न बने। पार्टी विशेष से जुड़कर कायस्थ समाज ने अपना गौरवशाली इतिहास खत्म कर दिया है। समाज में राजनीतिक जागरुकता की जरूरत है, इसलिए एकजुट होकर उसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करें जो हमारे हित की बात करे।
महासभा जिलाध्यक्ष अचिन खरे ने संगठित होने पर जोर दिया। जिला समिति ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न प्रदान कर माल्यार्पण किया। सपा युवा नेता अनिल यादव सहित डॉ. प्रसून खरे, एमके कुलश्रेष्ठ, मनीष निगम, तरुण खरे, संजय निगम अकेला, शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष लव सिन्हा, मोहित सक्सेना, प्रसून श्रीवास्तव, अर्णव प्रताप निगम, शुभांशु खरे, अविनाश निगम, नीरज, अनंत, शशिकांत, आलोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें