फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कृतिका व ऋषभ ने बीकॉम में किया विद्यालय टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से बीकॉम छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की छात्रा कृतिका चौरसिया और छात्र ऋषभ तिवारी ने संयुक्त रूप से 8.25 एसजीपीए अंक हासिल कर महाविद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन

छात्र मोहित कुशवाहा, रामप्यारे व शिवांश जड़िया ने संयुक्त रूप से आठ एसजीपीए अंक हासिल कर द्वितीय तथा छात्र आदित्य मिश्रा, प्रह्लाद साहू व छात्रा खुशी साहू तथा मल्लिका गुप्ता ने 7.75 एसजीपीए अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर व डॉ. विवेकराज पांडेय ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस मौके पर डाॅ. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, छोटेलाल आदि शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें