फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्मार्ट फोन से वंचित छात्रों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले एकलव्य महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि उनका डाटा ब्लाक होने की बात कहकर प्राचार्य स्मार्ट फोन नहीं दे रहे हैं। इससे शासन की योजना से स्नातक छात्र वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक नितीश निगम की अगुवाई में छात्रों ने कहा कि एकलव्य महाविद्यालय के स्नातक छात्रों को अभी तक स्मार्ट फोन नहीं दिए गए। उधर प्राचार्य डॉ.प्रकाश निषाद का कहना है कि विद्यार्थियों का डाटा ब्लॉक हो गया है। विकास भवन व शासन से ही कुछ हो सकता है।
इस मौके पर आशीष पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, अनुज कुमार, अंकित गुप्ता, मनीष वर्मा, विपिन सिंह, सौरभ चौरसिया, सत्येंद्र शर्मा, रजत त्रिवेदी, विवेक यादव, अर्पित आदि छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें