अहार गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते सपा नेता अनिल यादव।
- फोटो : BANDA
बांदा। बबेरू क्षेत्र के अहार गांव में टाइगर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मैचों का शुभारंभ सपा नेता अनिल यादव ने खिलाड़ियों से औपचारिक परिचय लेकर किया। विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। क्लब अध्यक्ष अशोक पटेल, संयोजक भरत पटेल और टीम कैप्टन शत्रुघभन पटेल ने स्वागत किया।
कमेंट्री रामराज पटेल, अनुराग और बृजेंद्र ने की। इसके बाद सपा नेता ने बबेरू व कमासिन में भ्रमण कर व्यापारी व अन्य लोगों से जनसंपर्क किया। पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, बीपी यादव, रईस अहमद खां, अमित सिंह, जितेंद्र, आरआर यादव, अशोक पटेल, संजय यादव, कालका यादव आदि मौजूद थे।