फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह की खाते में नहीं आए 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी रचाने वाले लगभग एक दर्जन जोड़ों को सरकार से मिलने वाले 35 हजार रुपये का इंतजार है। एक पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन कन्या के खाते में यह राशि अब तक नहीं आई है, जबकि सरकार के निर्देश शादी के 24 घंटे के अंदर खाते में पैसा पहुंचाने के हैं। नवदंपतियों को तंगहाली से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना का मौजूदा वित्तीय वर्ष में पहला आयोजन विकास खंड स्तर पर 18 दिसंबर को हुआ था। इसमें 63 जोड़ों के विवाह कराए गए थे। हरेक जोड़े को 51 हजार रुपये की दर से सरकार मदद देती है। इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में भेजे जाते हैं और 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है।
छह हजार रुपये कार्यक्रम में खर्च किए जाते हैं। दिसंबर में सामूहिक विवाह रचाने वाली 12 वधुओं को अब तक 35 हजार रुपये नहीं मिले हैं। इनमें अधिकांश काफी निर्धन हैं। उन्हें शादी के शुरुआती जीवन में ही आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार, अनुदान की राशि 24 घंटे के अंदर कन्या के खाते में भेज दी जाना चाहिए। इसके लिए रजिस्ट्रेशन के समय कन्या का खाता नंबर आदि दस्तावेज लिए जाते हैं।
उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह का कहना है कि जसपुरा और बड़ोखर खुर्द ब्लाकों के बीडीओ ने अभी तक लाभार्थी वधू का नाम, पता, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि का विवरण नहीं मुहैया कराया है, इसलिए इनके खाते में पैसा नहीं जा पाया। समाज कल्याण अधिकारी का दावा है कि अन्य 51 लाभार्थी वधुओं के खाते में पैसा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें