फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गाजे-बाजे के साथ चित्रकूट रवाना हुए कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाया व नृत्य किया।
विज्ञापन

शहर के छोटी बाजार से सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा की शुरूआत हुई। यहां भगवान बामदेश्वर मंदिर से जल लेने के बाद कावड़िए पैदल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। यात्रा में लोग तिरंगा भी लहरा रहे थे। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। वामदेव कांवड़िया समिति गुप के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता की अगुवाई में 400 कांवड़ यात्री पैदल निकले। चित्रकूट से गंगा जल लाकर वापस चित्रकूट से पैदल नंगे पांव यात्रा करके सोमवार को वामदेव मंदिर में शिव जलाभिषेक करेंगे।
बजरंग दल जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, अमित सेठ भोलू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, खाटूश्यामजी समिति सदस्य पप्पू भाइया, वीरेंद्र, मोंटू, राकेश,जीतू, अमित गुप्ता,राजकुमार राज मनोज जैन, मनोज रैकवार, रजत सेठ, अंकित बासु आदि शामिल रहे। यात्रा में भीड़ को देखते हुए कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा में लगे रहे। स्टेशन रोड पर खाटूश्यामजी सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को शर्बत पिलाकर रवाना किया। अलीगंज स्थित एक मकान में प्रेम आहूजा एवं उनके सहयोगियों ने कांवड़ भक्तों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें