फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवा रहे लेखपाल दीवार गिरने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा(बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के जरियारी पुरवा (चौसड़) में गांव समाज की दो बीघा बंजर भूमि पर प्रस्तावित गोशाला की जमीन से कब्जा हटाने गए राजस्व विभाग की टीम को कब्जाधारियों ने खदेड़ने का प्रयास किया। इस बीच ढहाई जा रही दीवार की चपेट में आने से लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लेखपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद न रहने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

गोशाला की प्रस्तावित जमीन पर गांव के छह लोगों का कब्जा है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम जेपी यादव से की थी। कहा था कि कब्जाधारी गोशाला नहीं बनने दे रहे। एसडीएम ने तहसीलदार सुशील कुमार सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। तहसीलदार ने सोमवार को कानूनगो रामचरण कुशवाहा व लेखपाल किशन लाल की टीम को भेजा। कब्जाधारियों ने टीम को दौड़ाने का प्रयास किया। इसी बीच ढहाई जा रही दीवार की चपेट में आकर लेखपाल किशनलाल मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। एसडीएम जेपी यादव, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने अस्पताल जाकर लेखपाल का हालचाल लिया। वह घटनास्थल पर भी गए।
एसडीएम ने लेखपाल के साथ मौके पर न पहुंचने पर नायब तहसीलदार कमलेश कुमार से जवाब मांगा है। उधर, नायब तहसीलदार ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। एसडीएम ने कहा कि कब्जा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें