फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 और कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा 280 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना के नए मरीजों की श्रृंखला जारी है। मंगलवार को 14 और नए मरीज पाए गए। इनमें तीन महिलाएं हैं। बांदा शहर के पांच और अतर्रा नगर में छह नए संक्रमित मिले हैं। अब जनपद में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 280 हो गया है। सक्रिय मरीज 116 हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में स्वराज कालोनी का 24 वर्षीय युवक सहित अतर्रा के सुनारी गली व बिसंडा रोड तथा सुलक थोक के पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए। शाम को आई रिपोर्ट में कुल आठ मरीज संक्रमित मिले। इनमें अलीगंज और बजरंग इंटर कालेज के नजदीक की दो महिलाएं सहित तीन मरीज शामिल हैं। अलीगंज में 13 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित है। एक संक्रमित बदौसा का है।
अतर्रा में 184 की जांच, चार पॉजिटिव
अतर्रा। तहसील परिसर में मंगलवार को शिविर लगाकर कोरोना जांच की गई। कुल 184 लोगों की जांच की गई। चार लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक चित्रकूट जिले का निवासी है। जांच कराने में तहसील कर्मी और लेखपाल शामिल रहे। सभी संक्रमितों को नरैनी स्थित कोविड-19 सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

बबेरू में न्यायालय कर्मी और डॉक्टर संक्रमित मिले
बबेरू। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को तहसील, न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं की कोरोना जांच की। कुल 110 लोगों की जांच में दो संक्रमित पाए गए। एसडीएम महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीएचसी के डॉक्टर व न्यायालय कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को नरैनी सीएचसी भेज दिया गया है। पूरा न्यायालय व अस्पताल परिसर सैनिटाइज कराया गया है। उधर, देर शाम जिला जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने जनपद न्यायाधीश के आदेशों का हवाला देकर बताया कि बबेरू न्यायालय बंद नहीं होगा। यहां इलाहाबाद उच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें