बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ला के नेतृत्व में कालेज प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, कांशीराम कालोनी, कचहरी ओवरब्रिज के पास गरीबों को भोजन वितरित किया।
प्रोफेसर संघ अध्यक्ष डॉ. रोहित सिंह समेत डॉ. केएस कुशवाहा, डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ. अशोक परिहार, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. अनुराधा रंजन, रामसुभाष, डॉ. रामभद्र, डॉ. संदीप, डॉ. सतीश, डॉ. अर्चना, आशुतोष, डॉ. जितेंद्र, हरिशंकर श्रीवास्तव शामिल रहे। शहर के व्यापारी विवेक अग्रवाल ने गरीब परिवारों के बच्चों के लिए अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह को 41 हजार बिस्किट के पैकेट भेंट किए। अग्रवाल ने बताया कि उन्हें ये पैकेट बिस्किट कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर विजय ओमर, राजा रजनीश, मनु अग्रवाल, मनोज पुरवार आदि उपस्थित रहे। कुछ जगहों पर बच्चों को बिस्किट भी बांटा।
विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में लॉकडाउन के 26वें दिन भी भाजपाइयों का लंच पैकेट वितरण जारी रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में निर्धनों को पैकेट बांटे। राजपूत नगर और महुआ में विधायक ने गरीबों को राशन किट सौंपी। मंगल राजपूत, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अनुरुद्ध त्रिपाठी, कल्लू राजपूत, रोहित तिवारी, अभिनव गुप्ता, सचिन अग्निहोत्री, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने महोखर, जमुनी पुरवा, रामगुलाम पुरवा, भज्जू पुरवा आदि गांवों में बेसहारा लोगों को लंच पैकेट दिए। गरीबों को राशन बांटा। सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू, अजय तिवारी, दिलीप गुप्ता, श्यामबाबू पाल, राकेश तिवारी, सुधांशु चौहान, संतोष विश्वकर्मा, शिवमंगल खेंगर, अंकित सिंह आदि रहे।
आप के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने मवई, पैगंबरपुर, बिलगांव गांव में 40 गरीब मजदूरों को राशन दिया। चुनाले ने दावा किया कि बांदा व बुंदेलखंड का कोई भी मजदूर दिल्ली में फंसा हो तो उन्हें (मोबाइल नंबर- 7007353628) सूचना दें।
वे उनके खाने और ठहरने की व्यवस्था कराएंगे। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी व भगवती मानव कल्याण संगठन ने 28 गांवों में मॉस्क, साबुन और राशन सामग्री बांटी। मनोज विश्वकर्मा, पवन कुमार सोनी, सुजीत सिंह, महेश, हरिकिशुन, चंदबदन, बालचंद्र, कमलेश कुमारी, दिलीप यादव, सुरेश, जुगुल, राजेंद्र, अमन भी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र कुशवाहा ने बताया कि वितरित किए जा रहे मॉस्क घर पर ही तैयार करवा रहे हैं।