फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की रेनू ने दिल्ली को मेघा को पटकनी दी

विज्ञापन
बांदा के पतरहा गांव में हुए दंगल में दांवपेच दिखातीं महिला पहलवान रेनू व मेघा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिरवां/तिंदवारी। मकर संक्रांति मेले में कई जगह दंगल आयोजित हुए। गिरवां क्षेत्र के पतरहा गांव में मेले के दूसरे दिन मंगलवार को महिला पहलवानों की कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विधायक प्रकाश द्विवेदी और राजकरन कबीर व डा.अनिल त्रिपाठी ने झांसी की रेनू व दिल्ली की मेघा का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। रेनू विजई रही।
विज्ञापन


पन्ना के अजय ने पराहन पुरवा के बाबू, सागर के राजू ने बड़ी मऊ के कौशल, फतेहगढ़ के रमेश ने पंजाब के शेरा, एटा के जोगिंदर ने चंडीगढ़ के मोनू, दिल्ली के राजा ने अलीगढ़ के संतोष को पराजित किया। दंगल में रमेश अवस्थी, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, रामदेव दीक्षित, सचिन अवस्थी, रमेश आदि उपस्थित रहे। उधर, तिंदवारी के बेंदाघाट में दिल्ली के इन्ने, बेंदा के मोनू, मर्का के लोटन, बेंदा के अभिमन्यु सिंह व लोहारी के सभाजीत के बीच कुश्ती बराबरी पर रही।

एटा के अरुण ने दिल्ली के विकास, बनारस के संजय ने मथुरा के महेंद्र, बांदा के नजाकत अली ने बदौली के महेश को पराजित किया। पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव, राहुल सिंह, एडीओ रामकुमार वर्मा, सचिव अंकित कुमार, प्रदीप सिंह राणा, दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, कल्लू पहलवान, रामकरण आदि उपस्थित रहे।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें