फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ भगवती मानव संगठन भी उतरा

Sun, 24 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव को नशा मुक्त बनाने के अभियान में जुटी कैंसर पीड़ित फूला देवी के मिशन को अब पंख लगने लगे हैं। भगवती मानव कल्याण के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


उधर, फूला के साथ अभियान में जुड़ी महिलाओं के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। गांव के शराबियों को खबरदार किया है कि वह सुधर जाएं वरना उन्हें सुधार दिया जाएगा।

मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर बड़ोखर खुर्द गांव में बड़ी तादाद में शराब के लती हैं। हाल ही में इस गांव में युवती की आग से जलकर मौत हो गई है।

इसके पीछे शराब के लती पति का हाथ बताया गया है। इस घटना के बाद ही कैंसर पीड़ित महिला फूला देवी ने गांव में शराब के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को गांव में बिकने वाली शराब जुटा कर उसकी होली जलाई थी और नालियों में बहाई थी।
विज्ञापन


खबर अखबारों में छपने के बाद रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं का जत्था बड़ोखर गांव पहुंचा और फूला देवी के अभियान को जमकर सराहा। साथ ही घोषणा की कि उनका संगठन भी इस अभियान में फूला के साथ बराबरी से भागीदारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें