फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः टीला ढहा, आईटीआई छात्र की दबकर मौत

विज्ञापन
खेरिया गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सत्यप्रकाश व मौजूद ग्रामीण। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा। घर के लिए मिट्टी लेने गए कोटेदार के किशोर उम्र पुत्र की टीला ढहने से दबकर मौत हो गई। वह आईटीआई का छात्र था। शनिवार से उसकी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में बाबू गुप्ता का पुत्र संदीप (17) शुक्रवार को सुबह गांव के किनारे नाले से घर के लिए मिट्टी खोदने गया था। खुदाई करते समय अचानक टीला ढह गया। संदीप मिट्टी के मलबे में दब गया।
नजदीक में ही मौजूद उसके दादा के पुत्र सुधीर ने देखा तो अन्य लोगों को बुलाया और आनन-फानन खुद मिट्टी हटाने में जुट गया। कुछ ही देर बाद संदीप को मिट्टी से निकालकर तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। होनहार छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता गांव का कोटेदार है। मां आशा और छोटे भाई कुलदीप और बहन अंकिता ने बताया कि संदीप आईटीआई बांदा में छात्र था।
शनिवार से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। वह इसकी तैयारी कर रहा था। मौके पर पहुंचे फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने भी मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें