तिंदवारी/बबेरू/अतर्रा/ओरन। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल व महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर याद किया। राजकीय माडल महाविद्यालय, पिपरहरी (तिंदवारी) में प्राचार्य विनोद कुमार, प्रो. सुशील कुमार यादव, डॉ. भूप नारायण सिंह ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। बबेरू में सरदार सेना जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी, नटखट बचपन प्ले स्कूल में डायरेक्टर राकेश गुप्ता, संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा, पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सीके राजपूत, हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. विनोद त्रिपाठी, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में डायरेक्टर प्रो. एसपी शुक्ला, कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी, आदर्श इंटर कालेज बिसंडा में प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र मिश्रा ने चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
तहसील कार्यालय में एसडीएम जेपी यादव, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, कोतवाली इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, पटेल सेवा संस्थान में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, राज्य मंत्री अयोध्या सिंह पटेल ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया।
ओरन नगर पंचायत में अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, आनंद कुमार पांडेय, अखिलेश पांडेय, रमाकांत त्रिपाठी सहित सभासदों ने श्रद्धांजलि दी।
उधर, बाल्मीकि जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि के आयोजन हुए। पंडित श्रीष त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, राजेंद्र द्विवेदी, पप्पू द्विवेदी, रामनरेश, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।