फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष को 145वीं जयंती पर किया याद

विज्ञापन
सरदार पटेल के चित्र पर सलामी देते आईजी के.सत्यनारायणा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम आनंद कुमार सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि शांती, भाईचारा, एकजुटता और परस्पर आदर ही मानवता की पहचान है। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सुधीर सिंह, उप निदेशक (सूचना), अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि उपस्थित रहीं।
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने अपने कैंप कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें सैल्यूट किया। पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस कार्यालय में एसपी डॉ. एसएस मीणा ने एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। कोरोना वारियर्स डाक्टर और महिला व पुरुष कांस्टेबलों की शहर में एकता संदेश यात्रा रैली निकाली गई। अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

आल अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक विकास परिषद ने कलक्ट्रेट में सरदार पटेल की कटआउट प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। नवाब टैंक स्थित सरदार पटेल ऑक्सीजन पार्क में श्रमदान से सफाई की। जिलाध्यक्ष संजीव मोहन ने एकता की शपथ दिलाई। सत्यस्वरूप, मुन्नीलाल, अजय भारतीय, रामकेश, देवकुमार, तुलसीदास, महेश साहिल, हुकुम सिंह, अशोक बुंदेला, अनुराधा विमल, सुनील वर्मा, सुरेश कुमार राजा, राममिलन पटेल आदि शामिल रहे।
जन शिक्षण संस्थान में निदेशक अरुण कुमार और स्टाफ ने सरदार पटेल के चित्र पर फूल चढ़ाकर सामूहिक शपथ ली। संजय कुमार पांडेय, रजनीकांत दीक्षित, नीरज कुमार श्रीवास्तव, मयंक सिंह, रिषभ सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे। श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रो.सीपी दीक्षित ललित, शिवकुमार गुप्त, हरिश्चंद्र वाजपेयी, प्रो.बीएल शर्मा धीरज, शिवपूजन अवस्थी इत्यादि शामिल रहे। प्रधानाचार्य जेपी यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें