फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की इंटर की 17 वर्षीय छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। पिता ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को जिला महिला अस्पताल में किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि सिविल लाइन स्थित कोचिंग आते-जाते समय खाईंपार निवासी अभिषेक छेड़छाड़ करता था। किशोरी सरकारी कर्मचारी की बेटी बताई जा रही है। पुलिस ने कोचिंग के रास्ते में युवक की तलाश की। लेकिन हाथ नहीं लगा। इंसपेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, फेसबुक के जरिए शहर के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी से फिरोजाबाद निवासी युवक ने दोस्ती गांठ ली। सितंबर माह में वह उसे ले गया। पिता ने कोतवाली नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को पुलिस ने रोडवेज के पास किशोरी को खोज निकाला। उसका महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें