फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बूथ कमेटियां 30 तक गठित करने के निर्देश

Sat, 20 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की गई। 30 जून तक सभी बूथ समितियां गठित करने को कहा गया। इस दौरान नवनियुक्त तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत भी हुआ।
विज्ञापन


बिजलीखेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि चुनाव में बूथ कमेटियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र पदाधिकारियों को 30 जून तक बूथ कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया।

जिला महासचिव राजेंद्र यादव ने कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका दिया जाएगा। बूथ कमेटियां गठित करने में सहयोग न करने वालों को निष्क्रिय समझा जाएगा। बैठक के दौरान नवनियुक्त तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पतिराखन निषाद का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष बलवान सिंह, सुशील त्रिवेदी, रामप्रताप चक्रवर्ती, रामपाल प्रजापति, रामसागर पाल, राजेश पटेल, फूलचंद्र निषाद, शिवपूजन यादव, शिवनारायण, देवनारायण पटेल, प्रेमचंद्र कुशवाहा, छेदीलाल रैकवार, गुलाब सिंह, मनीष तिवारी, अजय सिंह यादव, तुलसीराम यादव, छोटेलाल यादव, अमर सिंह यादव, रामप्रकाश साहू, रामभवन सिंह, टीकाराम पाल, रज्जन खेंगर, बाबादीन, हासिम अली, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें