फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को ई-मार्केेट अपनाने को किया प्रेरित

विज्ञापन
Inspired traders to adopt e-market - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि विदेश निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने किसानों, व्यापारियों आदि को मंडी परिषद की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार को आयोजित गोष्ठी में उन्होंने व्यापारियों से ई-मार्केट अपनाने को कहा। उन्हें प्लास्टिक शीट प्रदान किए। इसी तरह किसानों को प्लास्टिक के क्रेटस बांटे। पल्लेदारों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री नें मंडी समिति का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर संभागीय उप निदेशक (प्रशासन) चंद्रपाल तिवारी, उप निदेशक (निर्माण) लाल सिंह सहित व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, मंडी समिति सचिव विभा खरे, व्यापार मंडल के विष्णु कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश सर्राफ, कमलेश कुमार गुप्ता, मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक इसविंद कुमार सहित व्यापारी और किसान उपस्थित रहे।
मंडी समिति का किया निरीक्षण
अतर्रा। राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने शनिवार को मंडी समिति का निरीक्षण किया। नेशनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग व्यवस्था के तहत ई-मार्केट शीघ्र शुरू करने को कहा। राज्यमंत्री ने किसानों को दीं जा रही सुविधाओं के बारे में सचिव रामेंद्र तिवारी से जानकारी ली।
विज्ञापन

ई-मार्केटिंग कक्ष देखा। खरीद केंद्रों का भी निरीक्षण किया। किसानों के रात्रि विश्राम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप निदेशक चंद्रपाल तिवारी, बबेरू मंडी सचिव राघवेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व लिपिक नीलकंठ जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें