फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की खड़ी गाड़ी में इनोवा ने मारी टक्कर

विज्ञापन
Innova hit a parked police car - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। गश्त के दौरान जीप रोककर सड़क किनारे खड़े कोतवाली प्रभारी व दो पुलिस कर्मी एक प्राइवेट चिकित्सक की तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हो गए। उधर, कार सवार महिला चिकित्सक और चालक को भी चोटें आईं। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय (42) गुरुवार को तड़के करीब साढ़े 2 बजे कोतवाली के एसएसआई रामदिनेश तिवारी (50) व कांस्टेबिल आनंद त्रिपाठी (26) के साथ कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड पर स्थित परइया दाई नामक स्थल गए थे। यहां सरकारी जीप रोककर सभी पुलिस कर्मी नीचे उतर आए और
यूपी-112 से फोन पर बात करने लगे। इसी बीच कमासिन की ओर से आ रही इनोवा कार ने पुलिस की जीप को सामने से टक्कर मार दी। जीप के पीछे खड़े इंसपेक्टर सहित उक्त सभी पुलिस कर्मी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पांडेय और जीप पानी भरी खाईं में जा गिरी। उधर, इनोवा भी झाड़ियों में जा घुसी। उस पर बांदा शहर की प्राइवेट महिला चिकित्सक और उनका चालक को भी चोटें आईं। यूपी-112 और सिमौनी चौकी पुलिस ने घायल
पुलिस कर्मियों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां से इंसपेक्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, प्राइवेट चिकित्सक और उनका चालक अस्पताल नहीं पहुंचे। पुलिस ने इनोवा कार कब्जे में ले ली है। चालक का पता नहीं चल रहा। गुरुवार को दूसरे दिन क्रेन की सहायता से पुलिस गाड़ी को पानी से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें